पिपलोदा क्षेत्र के युवाओ ने जोश ओर जागरूकता का दिया परिचय,
6 दिन में 1हजार 23 लोगो ने लगवाया कोरोना का टिका

पिपलोदा से एजाज़ शैख़ की रिपोर्ट
पिपलौदा – नगर में नई व्यवस्था के साथ 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगो का टीकाकरण जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट पर हुआ यहां प्रातः 9 बजे से साय 5 बजे के बीच नई व्यवस्था के साथ वेक्सिनेशन प्रारम्भ किया गया, इस नई व्यवस्था से युवाओ में उत्साह देखने को मिला सोसल मीडिया पर भी इसकी जमकर तारीफ हो रही है यहां युवाओ में इतना उत्साह है कि मात्र 6 दिन में ही 1 हजार 23 लोगो ने टिकाकरण करवाया।
नई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए हुई बैठक –
नई व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पन्न हो इसको लेकर अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे की उपस्थिति में तहसील के सभी प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ बैठक में वेक्सीनेशन सेंटर पर राजस्व विभाग,नगर परिषद व पुलिस विभाग को अलग अलग व्यवस्थाए दी ताकि व्यवस्था में कोई कमी नही आये अनुविभागीय अधिकारी राहुल धोटे के निर्देशन पर नगर परिषद द्वारा केंद्र पर साफ सफाई से लेकर बैठक व्यवस्था व पानी व साउंड की व्यवस्था की साथ ही पुलिस जवानो की भी यहां ड्यूटी लगाई गई सभी विभाग प्रमुखों ने अपने अपने विभाग से सहयोग प्रदान किया!
टीकाकरण केंद्र पर इन्होंने दी सेवाए –
टीकाकरण केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग से ललिता कारपेंटर,अनिता ओहरी,जितेंद्र सिंह राठौर,मनीष दास बैरागी,राजस्व विभाग से रमेश रैदास,विजेन्द्र कुमावत,अमर सिंह निनामा,रूप सिंह खराड़ी,नंदकिशोर पाल,सुनील अवासीया व पुलिस विभाग से रवींद्र मालवीय दल बल के साथ व्यवसाथ में लगे रहे साथ ही नगर के युवा समाजसेवी नारायण धनगर,एजाज शेख,अश्विन गौड़ भी वेक्सिनेशन केन्द्र पर आम जन को असुविधाएं न हों इसके लिये निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहे है।
नई व्यवस्था लागू करने से साधारण मोबाइल चलाने वालो को काफी फायदा हुआ है नई व्यवस्था लागू करने के लिए नगर के युवाओ ने प्रसाशनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग का आभार माना


