मध्यप्रदेश

सुनवानी पुलिस द्वारा जरूरतमंदों को वितरण की गई खाद्य सामग्री क्षेत्र में हो रही सराहना

 

पन्ना से दीपेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट

वर्तमान समय में कोरोनावायरस की वजह से पिछले करीब डेढ़ माह से करोना कर्फ्यू लगा होने से गरीब मजदूर वर्ग अपने अपने घरों में कैद है जिससे उन्हें रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है ऐसे लोगों की मदद करने के लिए पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों व थाना प्रभारियों को पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसे व्यक्तियों और परिवारों को चिन्हित करके उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य सुनवानी पुलिस द्वारा भी पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना के निर्देश निर्देशानुसार पालन करते हुए आज दिनांक 23 माई2021 को ग्राम कस्वा सुनवानी एवं सूरजपुरा ग्राम में आदिवासी एवं जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री आटा चावल दाल सब्जी तेल मसाला शक्कर चाय पत्ती आदि सामग्री प्रदान की गई, सुनवानी थाना प्रभारी श्री कृष्ण मावई के द्वारा किये गए पुनीत कार्य की चर्चा पूरे क्षेत्र में की जा रही है इस पुनीत कार्य मे सुनवानी थाना प्रभारी सहित पूरा पुलिस बल स्टाफ मौजूद रहा

Related Articles

Back to top button
Close
Close