मध्यप्रदेश

अशोकनगर फ्रूट का ठेला लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद दोनो पक्षो ने एक-दूसरे पर बरसाई लाठियां

एक के हाथ में आई गंभीर चोट, 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर-कोतवाली थाना के अंतर्गत आने बाले रोड पर फल फ्रूट का ठेला लगाने पर पाडोसी से विवाद हो गया सोमवार शाम के समय फ्रूट ठेला लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति के हाथ मे चोट आई है दरअसल वायपास रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर के पास महेश शर्मा नामक युवक अपना फल-फ्रूट का ठेला लगाये हुए था। जिसका वहीं पास ही में रहने वाले सोनी समाज के लोगो से विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष के लोग लाठियां लेकर सडक़ पर आ गए और एक दूसरे पर हमला करना शुरु कर दिया। पुलिस के सामने भी आरोपित लाठी-डंडे से हमला करते रहे और पुलिस की काफी समझाने पर भी नही माने और लट्ठ लेकर रोड पर काफी देर तक ईधर से ऊधर गाली देते घुमते रहे बाद मे पुलिस को सख्ती दिखाना पाडी। संघर्ष में एक पक्ष का युवक अधिक घायल हो गया। पुलिस एक पक्ष के 4 लोगों को गाडी मे बैठा कर कोतवाली थना ले गई ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close