ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

सेमरिया हर गरीब पात्र अपात्र व्यक्ति तक पहुंचे खाद्यान्न संजय द्विवेदी


सेमरिया हर गरीब पात्र अपात्र व्यक्ति तक पहुंचे खाद्यान्न संजय द्विवेदी
By Rohit Kumar Ojha

रीवा से पवन त्रिपाठी की रिपोर्ट

सेमरिया हर गरीब पात्र अपात्र व्यक्ति तक पहुंचे खाद्यान्न संजय द्विवेदी

जनपद पंचायत सिरमौर अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों का भ्रमण करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंशा अनुसार कोरोना काल में प्रदेश का कोई भी व्यक्ति खाद्यान्न की कमी से भूखा ना मरे इसी तारतम्य में भाजपा के युवा नेता संजय द्विवेदी शाहपुर सेवा सहकारी समिति बीड़ा ग्राम पंचायत एवं कर्माई पहुंचकर क्षेत्र के गरीब पात्र अपात्र व्यक्तियों से मिले एवं खाद्यान्न वितरण के संबंध में लोगों से चर्चा की कि उन्हें शासन द्वारा भेजा गया निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है कि नहीं उन्होंने समिति प्रबंधक सेल्समैन से मिलकर खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दें दिए साथ ही कहा कि गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लोगों को आश्वस्त किया कि आप लोगों को 5 माह का खाद्यान्न जिसमें 3 माह का राज्य सरकार एवं 2 माह का केंद्र सरकार निशुल्क प्रदान कर रही है उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश यह भी दिया गया कि खाद्यान्न वितरण के समय शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए समाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाए ताकि कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी को जल्द से जल्द नियंत्रित किया जा सके रेड जोन बीणा ग्राम पंचायत में कोरोना संक्रमित मरीजों से मिलकर उनका हालचाल लिया एवं उनकी हौसला अफजाई भी की
सैनिटाइजर एवं मास्क भी कराया उपलब्ध
अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय द्विवेदी द्वारा वीणा ग्राम पंचायत के लोगों को सेनीटाइजर मास्क भी वितरित किए गए इसके साथ ही उनके द्वारा सेवा सहकारी समिति में मास्क एवं सैनिटाइजर प्रदान किए गए ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों एवं आने वाले लोगों को उक्त सामग्रियां उपलब्ध हो सके ग्राम पंचायत के सचिव एवं हल्का पटवारी के साथ बैठक कर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कोरोना महामारी से संबंधित विषय पर चर्चा की एवं जल्द से जल्द ग्राम पंचायत से कोरोना कीचेन तोड़कर कोरोना पर विजय करने की योजना की रूपरेखा तैयार की गई
गौ माताओं का लिया आशीर्वाद
गौ माताओं का लिया आशीर्वाद
बसामन मामा की तपोस्थली पूर्वा ग्राम पंचायत पहुंच कर बने गौअभ्यारण केंद्र में गायों को गुड़ खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हुए संजय दुबेदी ने क्षेत्र की जनता जनार्दन के लिए मंगल कामना की एवं कोविड-19 महामारी से शीघ्र छुटकारा हेतु आशीर्वाद मांगा उपस्थित स्टाफ को गोवंश कि खाने-पीने सुरक्षा आदि के लिए दिशा निर्देश भी दिए

Related Articles

Back to top button
Close
Close