स्वर्गीय रामप्यारे फार्म हाउस गुढ़ में 21 अप्रैल से लगेगा महान् संत महात्माओं का जमघट

रीवा से निखिल पाठक की रिपोर्ट
कलियुग केवल नाम अधारा,सुमिरि-सुमिरि नर उतरहिं पारा……कलियुग में भगवन्नाम का सुमिरन करके होनें बाले कष्टों-दुःखों से छुटकारा पाया जा सकता है।मन भगवन्नाम उच्चारण करनें बाले या सुननें बाला प्राणी हमेंशा प्रसन्नचित्त रहता है।आए दिन गुढ़ नगर में कोई न कोई धार्मिक-कथा,धार्मिक प्रवचन इत्यादि का आयोजन होता रहता है।धार्मिक आयोजनों की इसी परिपाटी पर चलते हुए गुढ़ नगर निवासी आयोजनकर्ता नितिन प्रकाश मिश्रा नें अपनें निज निवासी गुढ़ बंजारी तहसील मोड़ स्थित स्वर्गीय रामप्यारे फार्म हाउस में आगामी 21 अप्रैल 2021 से विशाल संगीतमयी श्री भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया है। आयोजनकर्ता नितिन प्रकाश मिश्रा नें आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल से होनें बाले संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में महान् धर्मात्माओं,साधु-संतों का जमघट लगेगा जिसमें से श्री श्री 1008 महामण्ड़लेश्वर स्वामी संगमगिरी जी महाराज जूना अखाड़ा भिवानी हरियाणा,महन्त बल्देव गिरी जी महाराज रामपुरा बेरी राजस्थान एवं परम् पूज्य गुरूदेव श्री शिवेन्द्रमणि त्रिपाठी जी उपस्थित रहकर अपनें अमृतमयी वाणी से गुढ़ नगर में भगवन्नाम की अमृतमयी वर्षा करेगें।
संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के आयोजक एवं स्वर्गीय रामपियारे फार्म हाउस के स्वामी नितिन प्रकाश मिश्रा नें आम जनता,श्रद्धालुओं एवं भगवन्नाम प्रेमियों से आग्रह करते हुए कहा है कि 21 अप्रैल से आयोजित होनें बाले भागवत महापुराण कथा में ज्यादा से ज्यादा लोग उपस्थित होकर भगवन्नाम कथा का श्रवण करते हुए अपनें मानव जीवन को धन्य बनाएँ।


