हुसैन टेकरी शरीफ पड़ाव स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ

पिपलोदा से एजाज़ शैख़ की रिपोर्ट
हुसेन टेकरी शरीफ़ पर चल रहे निर्माण कार्य के अंतर्गत हुसैन टेकरी शरीफ के पड़ाव स्थल (जो कि टॉप शरीफ ग्राउंड कहलाता है) जिस पर मुरम बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, यहां ग्राउंड 50,000 स्क्वायर फिट फैला हुआ है अब इस ग्राउंड में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा एवं बीच सेंटर में 100 फिट का लम्बा परचम लहराया जाएगा जो लाईटो से आकर्षित रहेगा एवं हाइवे से हुसैन टेकरी शरीफ की निशानी होगा, इस ग्राउंड में लगभग 7 हजार से 8 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की जाएगी जो कि बहुत बड़ा प्लेटफार्म ज़ायरीनो के बैठने के लिए हुसैन टेकरी शरीफ पर होगा।
आज हुसेन टेकरी शरीफ़ के इस ग्राउंड पर इंजीनियर के साथ मशीन द्वारा वाटर लेवलींग देखी गई जो कि पानी का ढाल कहा जाता है, हुसैन टेकरी शरीफ के मुतावल्ली नवाब सरवर अली खान साहब के निर्देशानुसार हुसैन टेकरी शरीफ वक्फ के कार्यपालन अधिकारी वसी ज़मा बैग एवं टेकरी वक्फ के अधिकारियों द्वारा इस कार्य को देखा गया।


