होली पर्व के अवसर पर एक दिन पूर्व रविवार को रात्रि में होलिका दहन का आयोजन शहर में 50 से भी अधिक स्थानों पर किया गया

रामकुमार ओझा
अशोकनगर
अशोकनगर । होली पर्व के अवसर पर एक दिन पूर्व रविवार को रात्रि में होलिका दहन का आयोजन शहर में 50 से भी अधिक स्थानों पर किया गया शहर मे मुख्य होली दहन का आयोजन गांधी पार्क चौराहे पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा किया गया जहां 10 फीट ऊंची होलिका दहन किया गया । 5 फीट की लकड़ी एवं कंडो से होलिका बनाई गई जिस पर 5 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई जिसके साथ ही भक्त प्रहलाद की प्रतिमा भी स्थापित की गई इस कार्यक्रम में लोगों को होलिका दहन के साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने का संदेश भी दिया गया जिसमे होलिका व भक्त प्रह्लाद की प्रतिमा पर मास्क लगाया गया तथा समिति द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुये सभी लोगो को मास्क वितरित किए रात्रि करीब 9:00 बजे क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा पूजन किया व होलिका का दहन किया गया । कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा , कमल लोधी ,डॉक्टर रामकुमार ओझा, डाक्टर अशोक लोधी, रमेश लोधी सरपंच, विहिप विभाग मंत्री डाक्टर दीपक मिश्रा, डॉक्टर जयमड़ल यादव, डॉक्टर राजकुमार शर्मा, नीरज सोनी, राहुल सेन आदि शामिल हुए ।


