ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी संगठन ने जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए मरीजो को किया जागरूक

अंतरराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी संगठन ने जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए मरीजो को किया जागरूक

By Rohit Kumar Ojha

छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा कि रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी संगठन ने जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए मरीजो को किया जागरूक
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक महंत श्री बृजमोहन दास के आदेश अनुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के मार्गदर्शन में संगठन की जिला इकाई  छिंदवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दिव्या तिवारी एवं जिला अध्यक्ष धन सिंह पहाड़े के सहयोग से शासकीय जिला अस्पताल के बच्चा एवं वृद्धजन वार्ड में भर्ती  लगभग 300 बच्चों एवं बुजुर्गों को मास्क, ग्लुकोज  एवं फल वितरित किए गए. संगठन के जिला अध्यक्ष दिव्या तिवारी द्वारा जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी महामारी से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जनसाधारण को जागरूक करना है, साथ ही आमजन तक यह संदेश पहुंचाना है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए हमें पहले से तैयारी करनी होगी, खुद को बचाना होगा और साथ मिलकर लड़ना होगा. कार्यक्रम को संचालित करने के लिए सीएमओ द्वारा अनुमति प्रदान करने एवं सहयोग करने के लिए  संगठन  सीएमओ  एवं  जिला अस्पताल के कर्मचारियों एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए  संगठन की जिला अध्यक्ष दिव्या तिवारी द्वारा गोगिया मैडम का सम्मान किया गया कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में जिला संरक्षक साध्वी उषा शर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संगीता पहाडे एवं संगठन के सदस्य सुधा तिवारी, ममता मिश्रा, वंदना धिकाडी, उमा नाखटे एवं गुड़िया शर्मा का सहयोग रहा. मुख्य सहयोगी अलका शुक्ला, संतोषी गजभिए नीता सहानी, वर्षा सोनी एवं नगर निगम स्वछता टीम से वर्षा साहू और मानसी यादव का रहे. अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी संगठन का मुख्य उद्देश्य जिले में एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए जमीनी स्तर पर युवा  महिला एवं पुरुषों को संगठित कर मानव सेवा के लिए कार्य करना है

Related Articles

Back to top button
Close
Close