अंबेडकर नगर।लॉक डाउन में अनलॉक कैसा माहौल
सख्ती ना होने के कारण लोग नहीं कर रहे लॉक डाउन का पालन

अंबेडकर नगर से प्रेम सागर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में स्थित थाना व तहसील -जलालपुर कस्बा -जलालपुर में कोविड-19 महामारी आपदा की गाइड लाइन की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैंआपको बताते चलें की सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दोपहर के 11:00 बजे तक मेडिकल सेवा को छोड़कर सभी दुकानें बंद हो जानी चाहिए ।
परंतु जलालपुर कस्बे में बड़े दुकानदार सटर को खोल कर कस्टमर को अंदर करके पुनः सटर को बंद कर देते हैं और कुछ दुकानदार ऐसे हैं जो अपनी चालाकी का परिचय देते हुए आधी सटर को खोलकर दुकानदारी कर रहे हैं ।
यहां की पुलिस प्रशासन या तो मौन है या तो पुलिस प्रशासन की सह पर इन दुकानदारों का हौसला बुलंद है जोकि सरकार की गाइड लाइन का धड़ल्ले से दुरुपयोग कर रहे हैं ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद करके दुकानदारी कर रहे हैं किंतु प्रशासन मौन है।
बड़े-बड़े दुकानदार अपनी दुकानदारी करके खुश हैं छोटे दुकानदार लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने दुकानों में ताला लगा रखे हैं छोटे दुकानदारों का पेट पालन किस तरह से होगा यह भगवान भरोसे है यदि कस्बे की दुकानें बंद है तो कस्बे में इतनी भीड़ कहां से आती है यह प्रश्न चिन्ह बना हुआ है ।ऐसी स्थिति में 2 गए दूरी मास्क जरूरी एक कहावत बनकर रह गई है इस तरह से लोग महामारी को बढ़ावा दे रहे हैं इस तरह से भीड़ इकट्ठा होकर संक्रमण को रोका नहीं जा सकता।



