इंदौर में लगातार आम आदमी से जनता कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर में लगातार आम आदमी से जनता कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है वहीं शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नगर निगम व पुलिस प्रशासन का अमला ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रहा है जो बेवजह घूम रहे हैं और उन्हें अस्थाई जेल पहुंचाया जा रहा है। जी हां आपकी स्क्रीन पर जो नजारा दिख रहा है यह सर्राफा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस और नगर निगम के अमले द्वारा ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं वही जनता कर्फ्यू का माखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं वही सर्राफा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई , जिसमें ऐसे लोगों को रोका गया, जो बेवजह बाहर घूम रहे थे । इस दौरान सराफा थाने का पूरा पुलिस अमला वही निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने कई लोगों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल पहुंचाया । वही आम आदमी से पुलिस ने भी यही गुजारिश की है परेशानी से बचना हो तो घर से बेवजह नहीं निकले उसके बाद भी कई लोग बेवजह सड़कों पर नजर आ रहे हैं। फिलहाल इन लोगों के लिए प्रशासन द्वारा अस्थाई जेल बनाई गई है जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर कारवाही कर रही है,


