अनूपपुर।पुष्पवर्षा कर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
स्वच्छता सैनिक व सभी चिकित्सा कर्मियों का पुष्पवर्षा कर पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया,

अनूपपुर से दिवाकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
म.प्र.पॉवर जनरेटिंग कंपनी लि.चिकित्सालय चचाई में भारतीय मजदूर संघ बिजली कर्मचारी महासंघ के सदस्यो ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सभी नर्सिंग स्टाफ एवं डॉक्टर, स्वच्छता सैनिक व सभी चिकित्सा कर्मियों का पुष्पवर्षा कर पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया,साथ ही मिष्ठान पैकेट व सेनेटाइजर प्रदान कर बधाई धन्यवाद प्रेषित की।
महामारी के इस दौर में सभी चिकित्सा कर्मी पूरी लगन से अपनी सेवाएं दे रहे है, इनके उत्साहवर्धन के लिए बीएमएस टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही सभी के स्वस्थ रहकर जनमानस को स्वस्थ रखने की कामना की। इस अवसर पर बीएमएस के जिलाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री रामभद्र त्रिपाठी, प्रदेश संघठन मंत्री सतेन्द्र पाटकर,उपाध्यक्ष वीरेन्द्र हुमनेकर,सहसचिव मेक्चन्द पारधी,शिवराज ओझा,अमित चतुर्वेदी,तिलक सिंह,रामनरेश पटैल, सूर्यकान्त गुप्ता उपस्थित रहे।


