मध्यप्रदेश

अनूपपुर । अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंके गए 2 दर्जन मरे मुर्गे, लोगों में दहशत का माहौल।

अनूपपुर से दिवाकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

अनूपपुर। जिले के पयारी कदम टोला ग्राम पंचायत और औद्योगिक केंद्र के पास नेशनल हाईवे 43 के किनारे लगभग 2 दर्जन मरे हुए मुर्गे मिले है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
एक तरफ ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में कोरोनावायरस का संक्रमण फैला हुआ है ऐसे में इतनी संख्या में मृत मुर्गे फेंके जाने से आने जाने वाले राहगीर बदबू से परेशान हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में एक भय का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि क्षेत्र के आसपास कई मुर्गा फॉर्म है ।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मुर्गा फॉर्म की जांच कर कार्यवाही की माँग की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close