मध्यप्रदेश

अनूप मंडल की गतिविधियों पर राेक लगाने के लिए नवयुवक परिषद ने सौंपा ज्ञापन

साध्वी-संतों पर टिप्पणी से जैन समाज आक्राेशित

पिपलोदा से एजाज़ शैख़ रिपोर्ट

पिपलौदा – अनूप मंडल द्वारा जैन धर्म व उनके अनुयायियों के खिलाफ निरंतर दुष्प्रचार किया जा रहा है। दुष्प्रचार पर स्थाई रूप से रोक लगाने के लिए तहसील कार्यालय पर अ.भा.श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद द्वारा राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार किरण बरबड़े को ज्ञापन सौंपा। नवयुवक परिषद अध्यक्ष महेश बोहरा ने बताया कि अनूप मंडल के मुखिया महंत मुकनराम पर जैन धर्म के विरुद्ध फैलाई जा रही भ्रामक जानकारी के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही हमारे समाज की धरोहर जैन साधु-साध्वी भगवतों को विहार के दौरान पूर्ण रूप से पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए। ज्ञापन का वाचन श्री वर्धमान स्थानक श्री संघ अध्यक्ष महेश नांदेचा ने किया।
ज्ञापन सौंपते समय श्री संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी,श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम ट्रस्ट अध्यक्ष शैलेन्द्र कटारिया,ट्रस्टी मुकेश रॉयल,ऋषभ धींग,नीलेश नांदेचा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close