देवरीकलां(सागर)-सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी रहे सामूहिक अवकाश पर, स्वास्थ्य सेवाए रही ठप|
कमलेश खरें की रिपोर्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी रहे सामूहिक अवकाश पर, स्वास्थ्य सेवाए रही ठप
म प्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आव्हान बस पर तीन सूत्रीय मांगो के समर्थन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी के सभी नियमित अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। सीएचसी परिसर मे स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष एस आर आठिया एवम् ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में समस्त कर्मचारियों ने बीएमओ देवरी डॉ अर्चना शरण को सामूहिक अवकाश के आवेदन सौपें। कर्मचारियों के अवकाश पर होने से मात्र टीम स्थानों को छोड़कर सभी जगह कोविड टीकाकरण कार्य बन्द रहा। ग्रामीण क्षेत्रो मे चलाया जा रहा दस्तक अभियान एवम् लार्वा सर्वे पूरी तरह से बन्द रहा। तहसील अध्यक्ष एस आर आठिया का कहना है कि कोरोना काल में सभी कर्मचारियों ने दिन रात एक करके अपनी जान की परवाह ना करते हुए ड्यूटी की फिर भी शासन ने वेतन वृद्धि रोक दी, जबकि ये उसका मोलिक अधिकार होता है वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारी के लिए बहुत बड़ी सजा मानी जाती है और शासन ने निरपराध होते हुए भी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकी दूसरी विसंगति केंद्र सरकार से 16 प्रतिशत कम महगाई भत्ता देना है जबकि म प्र सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि केंद्र सरकार के समान मंहगाई भत्ता दिया जाएगा। तीसरी मांग कर्मचारियों ने पदोन्नति की रखी है शासन ने विगत पांच वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया को बन्द किया हुआ है जिससे सैकड़ों कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवा निर वित्त हो गए है। ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने बताया कि हमारी सभी मांगे न्यायोचित है जिसे शासन को पूरा करना ही चाहिए।
सामूहिक अवकाश का आवेदन सौंपने बालो मे जय विश्वकर्मा, प्रवीण पटेल, वी पी राय, महेंद्र ठाकुर, अशोक राठौर, सोमनाथ यूइके, श्रीकांत गोंड, अजय गुप्ता सहित सभी स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल थे।


