ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

टीकमगढ़ |कुण्डेश्वर वैक्सीनेशन सेंटर पर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूर्ण करने पर टीकमगढ़ विधायक ने दी बधाईया।

मनोज सिंह की रिपोर्ट 

टीकमगढ़ :- रविवार के दिन विधायक राकेश गिरि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि ने कुण्डेश्वर स्थित बैक्सीनेशन सेण्टर पहुचकर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन पूर्ण करने पर सेण्टर पर उपस्थित सभी कर्मचारियो पदाधिकारियो को शुभकामनाए व बधाईया दी। इस मौके पर वैक्सीनेशन सेण्टर पर वैक्सीनेशन कराने के लिये आये नागरिको से उनका हाल चाल जाना एवं सभी नागरिको से बैक्सीनेशन करवाने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पदाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरि का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वही महिला स्वास्थ्य कर्मचारियो ने पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक राकेश गिरि ने कहा कि कुण्डेश्वर वैक्सीनेशन सेण्टर पर 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य अर्जित किया गया। यह सब सेण्टर पर उपस्थित कर्मचारीगण व पदाधिकारियों की महनत है। इस प्रेरणा स्त्रोत कार्य करने वाले कर्मचारी व पदाधिकारीजनों का मंच से सम्मान किया जायेगा। उन्होने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जीतना है तो वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। हमस ब आगे आये अपने आस-पास के लोगो को वैक्सीनेशन करवाने के लिये प्रेरित करे। विधायक राकेश गिरि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति लक्ष्मी गिरि ने वैक्सीनेशन सेण्टर पर डयूटी कर रहे सभी कर्मचारी व अधिकारीजनो को 100 प्रतिशनत वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण करने के लिये बधाई व शुभकामनाये दी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close