मध्यप्रदेश

अशोकनगर।कोरोना काल में महंगाई ने तोड़ी लोगों की कमर

खाद्य सामग्री के दाम बडे परिवार का पेट पालन करने मे आ रही मुश्किले

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर कोरोना कर्फ्यू के चलते एक ओर जहां गरीब मजदूर वर्ग के लोगो की आमदनी ठप हो गई है, तो वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही है। किराना सामान से लेकर सब्जियों के दामों में इजाफा हो रहा है। खाद्य सामग्री के बढ़ते दाम से इस कोरोना काल मे लोगों के रसोई पर भी संकट आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को काम की तलाश में बैठे कुछ मजदूरों से जब इस संबंध में बात की जो उन्होने बताया कि पहले वह रोज मजदूरी पर जाते थे लेकिन कोरोना कफ्र्यू के बाद से काम मिलना बंद हो गया है। मजदूरो ने बताया कि खाने का मीठा तेल 170 रुपये लीटर मिल रहा है लेकिन सरकार की तरफ से न तो कोई काम मिल रहा है और न ही मजदूरी जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close