मध्यप्रदेश

अशोकनगर।मन से डर को निकाल दो जल्द स्वस्थ होगे: विधायक मरीजों का हौसला बढ़ाने पहुंचे कोविड सेंटर, गुब्बारे फुलवा कर कराई फेफड़ों की एक्सरसाइज

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

अशोकनगर। आप सभी अपने मन से बीमारी के डर को निकाल दें, आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे यह बात विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने सोमवार को जिला चिकित्सालय के कोविड-19 वार्ड में पहुंचकर मरीजों से कहीं। विधायक जज्जी मरीजों का हौसला बढ़ाने एवं उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने जिला चिकित्सालय के कोविड सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने सभी मरीजों से कहा कि अपने मन में से डर निकाल दें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम ना हो। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए समझाया कि चारों तरफ का माहौल और टीवी, अखबारों में प्रसारित खबरों से लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है ऐसे में लोगों को सकारात्मक सोच के साथ मन से डर को निकालना पड़ेगा उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीज को भी यह सोचना चाहिए कि अन्य बीमारियों की तरह यह एक बीमारी है और हम जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने भर्ती मरीजों के फैफडों की एक्सरसाइज कराने के लिए उन्हें गुब्बारे दिए और उन्हें फुलाने को कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना सिर्फ निमोनिया जैसी ही एक बीमारी है इसमें डरने की जरूरत नहीं डटकर मुकाबला करना है हिम्मत रखनी है, हौसला रखना है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और आप जल्द स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि डर के कारण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से घटती है जिससे रोग से लड़ने में दिक्कत आती है। इसलिए सभी सकारात्मक सोचें। इस दौरान उन्होंने गाना भी गाया और मरीजों को हंसाया भी जिससे मरीजों के दिमाग से बीमारी का डर निकल सके। उल्लेखनीय है कि विधायक श्री जज्जी पहले दिन से ही जिला चिकित्सालय में अपना पूरा समय दे रहे हैं हर व्यवस्था पर नजर बनाए रखे हैं चाहे ऑक्सीजन की किल्लत की बात हो या रेमडेसीविर इंजेक्शन की लगातार उच्च स्तर पर बात करके निराकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं एवं जिला चिकित्सालय में आपूर्ति करा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close
Close