मध्यप्रदेश

अशोकनगर। चाय, नाश्ता एवं भोजनालयों को खोलने का बढ़ाया समय

जिला क्राईसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया निर्णय

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

रात्रि 10 बजे तक खोल सेकेगे भोजनालय, सुबह 7 से 9 तक खुलेगी चाय-नाश्ता दुकानें

शनिवार को कलेक्ट्रेट में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सभी सदस्यों के सुझावों के आधार पर निर्णय लिया गया है कि चाय, नाश्ता की दुकानों को प्रात: 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा भोजनालय रात्रि 10 बजे तक खोले जाएगें। शेष बाजार खोले जाने संबंधी आदेश पूर्ववत रहेगें। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जिस प्रकार अभी तक पालन करते आ रहे है, उसी तरह आगे भी पालन करते रहना है। साथ ही मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंश का पालन सख्ती से हो यह सुनिश्चित कराना है। बैठक में विधायक जजपाल सिंह जज्जी, भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close