ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अशोकनगर। मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस।कोरोना को रोकने के सभी उपाय अपनाने का किया आह्वान।

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, क्राइसेस मैनेजमेंट समूह के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और आगामी समय मे कोरोना संक्रमण रोकने हेतु किए जाने वाले प्रयासों को लेकर सभी से चर्चा की। उन्होंने अनलॉक की स्थिति में विशेष सावधानी और कोरोना संक्रमण रोकने के सभी उपाय अपनाने का आह्वान किया। वीडियो कांफ्रेंस में प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आपने एक परिवार की तरह जिले को कोविड 19 के नियंत्रण के लिए काफी सहयोग किया है। आपके मार्गदर्शन में आगे भी कोरोना गाईडलाइन का पालन करते हुए कार्य करेंगे। सांसद डॉ. केपी यादव ने कहा कि जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं में एक्सरे मशीन सहित जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए एक और एम्बुलेंस की उपलब्धता राज्य शासन द्वारा कराई जाए। विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बेहतर सेवाएं देकर अच्छा कार्य किया है, इनकी सेवा अवधि एक वर्ष आगे बढाई जाए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close