जीरापुर(राजगढ़)-जीरापुर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने गाय माता के सम्मान में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन|

दीपक जायसवाल की रिपोर्ट
जीरापुर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने गाय माता के सम्मान में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जीरापुर नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाय माता के सम्मान में तहसीलदार महोदय अरविंद दिवाकर जी को ज्ञापन दिया
राजगढ़ जिले के जीरापुर तहसील में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के दौरान खिलचीपुर विधानसभा क्षैत्र में कई गांवों में गौ शालाओं का निर्माण कराया गया था। लेकिन कुछ गौ शालाओं को छोड़कर अधिकांश गौ शालाओं में गायों को नहीं रखा जा रहा है।
जिससे क्षैत्र में अनेक जगह गौ वंश सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं जबकि नव निर्मित गौ शालाएं खाली पड़ी रहती है गौ वंश की इस पीड़ा और सरकार को गौ माताओं की दयनीय हालात से अवगत कराने हेतु खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जीरापुर ब्लाक के कांग्रेसियों द्वारा जीरापुर तहसीलदार अरविंद दिवाकर को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में मांग की गई हे कि गायों को गौ शाला में रखकर उनकी उचित देखभाल की जाए।
प्रियव्रत सिंह द्वारा तहसीलदार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 5 दिनों में गौ शालाओं की व्यवस्था सुधारी जाए अन्यथा हम समस्त कांग्रेसी धरना आंदोलन करेंगे। इस दौरान विधायक प्रियव्रत सिंह खींची के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद्र पुरोहित,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता,मांगी लाल शाह ,दीपक जायसवाल, कुशाल कुशवाह, प्रेम सिंह राजा हेड़ी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे|


