मध्यप्रदेश

एसडीएम ने की कार्यवाही, बिना मास्क के 22 के विरुद्ध चालान और 7 दुकाने 24घण्टे के लिए सील संक्रमण अधिक न फेल पाए इसलिए प्रशासन कर रहा शक्ति

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट

सिलवानी। एसडीएम संघमित्रा बौद्ध एसडीओपी पी.एन. गोयल एवं थाना प्रभारी आशीष चौधरी ने सोमवार को नगर में भृमण करते हुए बजरंग चौराहे तक कोविड-19 की गाइडलाइन का जो भी व्यापारी या नागरिक पालन नहीं कर रहा है उसका प्रशासन द्वारा शक्ति दिखाते चलानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान दुकानों पर बिना मास्क लगाए 22 दुकानदार और ग्राहकों से 2200 रुपये के चालान काटे गए वही 7 दुकानों पर नियमो का उल्लघंन करने पर 24 घण्टे के लिये सील गई ।
सिलवानी एसडीएम संघमित्रा बौद्ध नागरिक एवं व्यापारियों को अपील करते हुए कहा कि हमें मात्र प्रशासन के डर से मार्क्स नहीं लगाना है बल्कि खुद एवं परिवार व समाज को सुरक्षा के लिए मार्क्स लगाना है क्योंकि हम जब सुरक्षित होंगे तभी हमारा समाज सुरक्षित रह पाएगा ।उन्होंने नागरिक एवं व्यापारियों से अपील की मास्क के साथ-साथ सभी व्यापारी वर्ग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बचने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग के व्यक्तियों को निर्धारित स्थान पर स्वयं जाकर वैक्सीन लगवाने की की भी जरूरत है ताकि हम अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सके।

Related Articles

Back to top button
Close
Close