मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग के NCD प्रोग्राम में 16 लाख लोगों की होगी स्क्रीनिंग

20 से 28 फरवरी तक अभियान जारी : CMHO ने दी जानकारी

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट…

केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश के साथ ही इंदौर में भी स्वास्थ्य विभाग का एनसीडी अभियान जारी है। जिसमें गैर-संचारी रोगों याने के एनसीडी ( नॉन कम्युनिकेबल डीसीज) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चलाया जाने वाला यह कार्यक्रम है। इस अभियान के तहत, एनसीडी की जांच, इलाज, और रोकथाम के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। इंदौर जिले में विगत 20 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर और जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में 30 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पुरुषों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

बीते वर्ष 8 लाख स्क्रीनिंग हुई अब 16 लाख का लक्ष्य : CMHO

इंदौर CMHO डॉ. BS सेतिया की माने तो केंद्रीय और राज्य सरकार का NCD एक अभियान है। जिसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराना है। इसमें चाहे पुराने मामले हो या नए केस हो, सभी में हमें स्क्रीनिंग करना है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष भी यह अभियान इंदौर में चलाया गया था। जिसमें करीब 8 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। वही इस वर्ष लगभग 16 लाख लोगों को स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला स्वास्थ्य मुख्य अधिकारी के मुताबिक क्योंकि 30 वर्ष से अधिक उम्र के दायरे में लगभग 16 लाख से अधिक लोग आ रहे है। इस अभियान से चिन्हित लोगों का उचित उपचार होने के साथ यह स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में भी रहता है। उन्होंने कहा कि शुगर , ब्लड प्रेशर हाइपर टेंशन के कारण अधिकतर लोगों को अचानक हार्ड अटैक साइलेंट अटैक होने की खबरें सामने आ रही है, ऐसे में इस अभियान से जांच कराकर चिकित्सक के मार्ग दर्शन में इलाज कराकर लोग खतरे से बच सकते है। CMHO डॉ BS सेतिया ने कहा कि 20 फरवरी से 28 फरवरी तक इंदौर जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में डाइबिटीज और ब्लड प्रेशर के लिए NCD जांच की जा रही है।

खुद के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए NCD में स्क्रीनिंग जरूर कराए : CMHO की अपील

इंदौर जिला स्वास्थ्य मुख्य अधिकारी ने अपील की है, कि खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए यह जांचें जरूर करवा लेवे। वही जिला स्वास्थ्य अधिकारी की माने तो फिलहाल NCD अभियान के तहत सभी अस्पतालों में स्क्रीनिंग की जा रही है और जांच हो रही है, यदि जो लोग अपस्ताल नहीं पहुंच पाए या स्क्रीनिंग से छूट गए है तो आगामी समय में स्वास्थ्य विभाग के लोग द्वारा घर घर जाकर स्क्रीनिंग अभियान चलाएंगे।

CMHO और लाल अस्पताल अधीक्षक ने भी कराई स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य के साथ इंदौर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एस सेतिया ने शहरी शासकीय सर सेठ हुकुमचंद अस्पताल में पहुंचकर हो रहे स्क्रीनिंग कार्य का निरीक्षण किया और चिकित्सकों और स्टाफ को कई तरह के दिशा निर्देश दिए, वही CMHO डॉ सेतिया ने भी इस दौरान स्क्रीनिंग कराई और आमजन को NCD में स्क्रीनिंग कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हुकुमचंद हॉस्पिटल याने के लाल अस्पताल के अधीक्षक डॉ आशुतोष शर्मा ने भी ब्लड टेस्ट कराते हुए स्क्रीनिंग कराने आए कई लोगों से चर्चा की और अभियान की जानकारी दी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close