अशोकनगर-शहर में बढ़ रही चोरी की बारदात पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल एक हफ्ते से बढ़ रही चोरी की छोटी-बड़ी चोरी की वारदात|
ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
अशोकनगर
शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते एक महीने में एक दर्जन से ज्यादा छोटी-बड़ी चोरी की वारदात हुई हैं। पुलिस ने चोरी की वारदातों को लेकर एफआईआर तो दर्ज की है, लेकिन गिरफ्तारी एक भी मामले में नहीं हो सकी है। शहर में एक के बाद एक चोरी की वारदात और पुलिस के आरोपियों तक नहीं पहुंचने को लेकर न केवल लोग खुद को भयभीत महसूस कर रहे हैं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बीती सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पाराशर मोहल्ला निवासी रामगोपाल श्रीवास्तव के घर में करीब छह लाख रुपए की चोरी की वारदात हो गई। रामगोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 8 बजे पत्नी की नींद खुली तो उनके कमरे की अलमारी खुली मिली। अलमारी के लॉकर से नकदी व जेवर गायब थे। परिवार के मुताबिक दूसरे कमरे में अलमारी की चाबी रखी हुई थी, जिस उठाकर चोरों ने अलमारी खोली और लॉकर से 10 हजार रुपये नकद, 12 तौला सोना व 750 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं करीब एक हफ्ते पहले अज्ञात चोरो ने नहर कालोनी में सूने घरों को निशाना बनाया था। जिनका सुराग भी पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है।


