रामपुर। बटुरा खुली माइंस को शीघ्र प्रारंभ कराये जाने महाप्रबंधक नागाचारी की पूर्ण सक्रियता।

संजीत सोनवानी की रिपोर्ट
रामपुर – बटुरा ओपेन खदान के कार्यों को गति दिलाने एस.ई.सी.एल. सोहागपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक शंकर नागाचारी इन दिनों पूरी तत्परता से जुटे हुये हैं, जिससे काश्तकारों को नवीन खदान का शीघ्र ही लाभ अर्जित हो जायेगा और उनके इस तत्परता से काश्तकारों में प्रसन्नता व्याप्त है।
एस.ई.सी.एल. द्वारा रामपुर – बटुरा क्षेत्र के काश्तकारों की जमीन कोयला खदान हेतु अधिग्रहीत किये जाने के उपरांत रामपुर – बटुरा खुली खदान के कार्यों में मुख्य महाप्रबंधक श्री नागाचारी पदभार ग्रहण के उपरांत अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को गति मिल सकी है।
महाप्रबंधक श्री नागाचारी की तत्परता से नवीन खदान के प्रक्रियाओं व कृषकों के मुआवजा प्रकरणों को निपटाये जानें में तेजी आई है जिससे प्रबंधन के प्रति रामपुर – बटुरा क्षेत्र के काश्तकारों में प्रसन्नता के भाव देखा जा रहा है।
ग्राम रामपुर के कृषक तथा इंटक नेता नागेश शर्मा ने बताया कि – एस.ई.सी.एल. के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक आर.पी. सिंह, सब एरिया मैनेजर विजय सहाय ने रामपुर – बटुरा खुली खदान के प्रारंभ कराये जानें प्रशंसनीय पहल की, और शिविर लगवाये जाकर काश्तकारों की समस्याओं व मुआवजा के प्रकरणों के निराकृत की दिशा में पूर्ण तत्परता दिखाई और श्री सिंह के स्थानांतरण के उपरांत एस.ई.सी.एल. द्वारा वर्तमान महाप्रबंधक के श्री नागाचारी की तत्परता से इस दिशा में पूर्व से अधिक सक्रियता आ सकी है।
इंटक नेता नागेश शर्मा ने कहाकि – एस.ई.सी.एल. के वर्तमान महाप्रबंधक श्री नागाचारी अपने टीम के साथ प्रभावित काश्तकारों के परिजनों को नौकरी से संदर्भित फाइलों को सक्रियता से जमा करवाये जा रहे है जिससे, किसान परिवार के बेरोजगारों को नौकरी का स्वर्णिम अवसर आने वाले समय में शीघ्र मिल सकेगा।
श्री शर्मा ने कहाकि – एस.ई.सी.एल. रामपुर – बटुरा के किसानों के मुआवजा एवं नौकरी के प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण कराये जाकर बटुरा ओपेन खदान को प्रारंभ करायें क्षेत्रीय कृषकों में एस.ई.सी.एल. के प्रयासों पर पूर्णतः संतुष्टि बनी हुई है।


