अशोकनगर 18+ वालों का वैक्सीनेशन आज से दो दिन सिर्फ 100-100 लोगों को ही टीका
युवाओ ने दिखाया उत्साह 18 से 44 बर्ष के लोगों ने कराया वैक्सीनेशन

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
प्रीति भारद्वाज को लगा कोराना से सुरक्षा का पहला टीका अशोकनगर कोराना वैक्सीनेशन कराने के लिए युवाओ का सुबह 8:30 बजे से पहुंचना शुरू हो गया था पहला कोराना वैक्सीनेशन कराने लोगों में उत्साह दिखा
बुधवार को 18 प्लस के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जिले में एक ही केंद्र बनाया गया है
टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर जी एस त्रिवेदिया ने बताया की जिन लोगों द्वारा रजिस्ट्रेशन पहले से करा लिए गए हैं उन युवाओं को टीके लगाए जाएंगे वहीं उन्होंने बताया की बुधवार को 100 युवाओं के रजिस्ट्रेशन हुए हैं उन सभी को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा जिन्होंने ऑनलाइन पंजीयन करवा दिया है ऐसे 100 युवाओं को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जाएगा जिले में एक मात्र केंद्र बनाया गया तहसीलदार रोहित रघुवंशी नायव तहसीलदार मस्तान सिंह एवं शर्मा जी सुबह से ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए केंद्र पर पहुंचे और तैयारियां पूर्ण कराई समस्त हितग्राहीयो को अपना पंजीकृत आईडी कार्ड एवं मोबाइल साथ में लाने के निर्देश दिए हैं डॉक्टर त्रिवेदीया ने बताया कि टीका लगवाने के लिए खाली पेट नहीं आना भोजन कर के ही टीका लगवाएं साथ ही उन्होंने वैक्सीन लगाए जाने की तैयारियां देखी


