धर्ममध्यप्रदेश

गढाकोटा।भाई बलराम बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ

ब्यूरो रिपोर्ट दिवाकर न्यूज़

गढाकोटा – 300 सालों से लगातार सागर जिले के गढ़ाकोटा में देश व प्रदेश मे प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा निकाली जाती है। इस साल कोविड नियमों के मुताबिक रथ यात्रा निकाली गई। जो सिद्ध क्षेत्र पटेरिया जी स्थित जगदीश मंदिर प्रांगण में अलग – अलग तीन रथों पर जगपती जगन्नाथ स्वामी,मां सुभद्रा और भाई बलदाऊ जी परंपरा अनुसार विराजमान हुये। ओर नगर भ्रमण के लिये निकले जहां श्रृद्धालुओं द्वारा भगवान की आरती की गई। नगर में परंपरागत तरीके से निकाली जाने वाली जगदीश स्वामी की रथ यात्रा जगदीश मंदिर पटेरिया से हर्षोल्लास के साथ शुरू होकर बाजार वार्ड स्थित मालगुजार परिवार के जनकपुरी मंदिर पहुंची इसके पूर्व मालगुजार परिवार जगदीश नायक,कृष्णकांत नायक,राकेश नायक,मुकेश,अभय,अशोक,विनीत के साथ भाजपा नेता श्रीराम भार्गव ने रूई बाजार मे आरती की ओर भगवान की आगवानी की।
रथ यात्रा में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी शामिल हुए। साथ ही उनके पुत्र अभिषेक भार्गव ने रथों को खींचा। इस दौरान ढोल,मंजीरा, झांझर के साथ लोग ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंत्री गोपाल भार्गव ने रथयात्रा को लेकर ख़ुशी जाहिर करते हुये कहां कि ये कोरोना का प्रभाब अभी भी कायम है संक्रमण पूरी तरह से दूर नही हुआ है इस कारण से सभी लोगो से जैसी अपेक्षा थी कि सोशल डिस्टेंस ओर कोरोना के जैसे नियम है मास्क इत्यादि लगाना ओर उसका पालन करते हुये अपने धर्म का जो मार्ग है उस पर चले तो गढाकोटा मे जो हमारी परंपरा है जिसमे तीन रथ निकाले जाते थे जिसमे भगवान जगन्नाथ स्वामी,मां सहोद्रा ओर बलदाऊ जी के रथ है परंपरागत सभी के सहयोग से शांतिपूर्वक रथ निकाले गये। पुलिस ओर प्रशासनिक अधिकारियो का भी सहयोग रहा ओर कोरोना नियमो के पालन करते हुये जो रथ देर रात तक जगदीश मंदिर से जनकपुरी तक आते थे तो केवल दो घंटे मे ही जनकपुरी पहुंचे है ज्यादा कही भगवान के रथो को रोका नही गया था ओर मुझे आज इस बात से संतोष है कि जो हमारी सैकड़ो वर्ष पुरानी नगर कि जो पहचान है परंपरा है जो गढाकोटा अनेक वातो के लिये प्रसिद्ध है लेकिन सबसे ज्यादा भगवान जगदीश स्वामी जी की रथ यात्रा के लिये प्रसिद्ध है आजकल तो सभी जगह रथयात्राएं निकाली जाने लगे है लेकिन हमारे नगर कि 300 वर्ष पुरानी रथयात्रा की परंपरा है लोगो कि ऐसी इच्छा थी की उनके नगर कि सैकड़ो साल पुरानी परंपरा धरोहर बनी रहे तो सभी के सहयोग के साथ साथ प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्वक रथयात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ है रथयात्रा के इस पर्व पर ओर अषाढ़ दोज के दिन मेरी ओर से सभी क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों के साथ देशवासियों को भगवान जगन्नाथ स्वामी अपनी सभी पर कृपा बनाये रखे यही मेरी शुभकामनाएं। इस अवसर पर जगदीश शाला महंत हरिदास जी,गूदर शाला महंत कमलापत दास जी,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी,शिवदत्त शुक्ला,कन्हैयालाल सोनी,श्रीकांत हजारी,राहुल स्थापक,पंकज चौबे,टिंकू महराज,पुजारी तुलसी मिश्रा आदि के साथ बड़ी संख्या मे श्रृद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close