आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित
शिक्षक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे

गिर्राज कुमार शर्मा कैलारस, मुरैना I आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक ए एस डिग्री कॉलेज में आयोजित की गई । बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती प्रमिला गुर्जर प्रांतीय संगठन मंत्री, राजेश राजावत संभागीय अध्यक्ष, संभागीय संयोजक कृष्ण पाल सिंह गुर्जर , संग्राम सिंह तोमर जिला अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी फखरुद्दीन खान, हरिओम शाक्य संभागीय कार्यकारिणी सदस्य, रामनरेश धाकड़ ब्लॉक अध्यक्ष कैलारस विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमती प्रमिला गुर्जर ने कहा कि सभी शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ संकल्पित है आप संगठित होकर रहें आप की जितनी भी समस्या है उनको शासन एवं प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष राजेश राजावत ने कहा कि हम गुरुजी और समस्त शिक्षक संवर्ग की मांगों के के निराकरण हेतु प्रयास करेंगे तथा क्रमोन्नति साहित् अन्य आदेश जारी किए जाएंगे एवं बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संयोजक कृष्णपालसिंह गुर्जर ने कहा सभी शिक्षक साथी चिंतित ना हो उनकी सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हम प्रभावी कदम उठागे बैठक को संबोधित करते हुए बीएसी एवं मीडिया प्रभारी फखरुद्दीन खान ने कहा कि आप सभी शिक्षक संगठित रहें आपकी सभी समस्याएं चाहे डीए हो चाहे क्रमोन्नति हो सातवें वेतनमान की मांग हो जाए ओल्ड पेंशन की मांग हो चाहे क्रमोन्नति की मांग हो चाहे नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग हो सभी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा आजाद अध्यापक शिक्षक संघ इसके लिए शासन स्तर पर विचार विमर्श कर रहा है तथा शीघ्र ही आदेश प्रसारित कराने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर बैठक का संचालन बीएसी राजपाल सिंह धाकड़ द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का आभार लोकेंद्र श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम में इस अवसर पहाड़गढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक धाकड़, सबलगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष प्राण सिंह रावत, जोरा अध्यक्ष दिलीप त्यागी, बीएसी दिलीप रावत , जन शिक्षक मोहन तिवारी श्री राम धाकड़ , मुरारी लाल धाकड़ राहुल शर्मा , सुशील उपाध्याय , वरुण मुद्गल जितेन्द्र सिंह धाकड़ ,सत्येंद्र सिंह धाकड़, गजाधर प्रसाद धाकड़, रामदास नरवरिया, कमलेश धाकड़ रमन शाक्य, मनोज धाकड़, कमलेश धाकड़ कोक सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह जादौन, दर्शन लाल जाटव राम अवतार बलवीर सहित सभी पदाधिकारी गण एवं शिक्षक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।


