आठ घंटे के बाद सकुशल बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया तेंदुआ

सागर जिले के रतौना गांव में बीती रात एक तेंदुआ जंगली सूअर के शिकार के चक्कर में रात के अंधेरे में कच्चे कुएं में गिर गया ग्रामीणों में सुबह देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी करीब दोपहर 12:00 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम तेंदुए को कुए से निकालने के लिए दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई अधिकारियों ने नौरादेही अभ्यारण की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुलाया गया रतौना से लगा पूरा जंगली क्षेत्र दक्षिण मंडल में आता है और इस क्षेत्र में पहली बार तेंदुआ देखने की बात ग्रामीण कह रहे मौके पर पहुंची वन विभाग की एसडीओ सीमा द्विवेदी ने बताया है कि लाल पहाड़ी से लगे किसान सीताराम पटेल के खेत मे कच्चे कुएं में तेंदुआ गिरा है जिसका रेस्क्यू शुरू किया गया है ग्रामीणों ने बताया कि देर रात कुत्तों की भौंकने की आवाज आ रही थी सुबह जब कुये में मोटर लगाने कर्मचारी गया तो कुये में तेंदुए को देखकर घबरा गया तेंदुए का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया है सुबह 10 बजे से चाला आपरेशन वन विभाग की टीम एवं रेस्क्यु की टीम ने बडी मशक्कत के बाद तेंदुआ को कुआं से बाहर निकाला गया ओर वन विभाग की टीम भोपाल ले गई जहा पंन्द्रह दिन उसका इलाज चलेगा उसके बाद उसे छोडा जायेगा नौरादेही अभ्यारण में छोड़ा जाएगा


