ब्रेकिंग न्यूज़

आमजन को 2 माह बाद अब मिलेगा चटपटा मसालेदार स्वाद होटल संचालकों के 2 माह के संघर्ष के बाद अब मिला आजीविका का सहारा

आज से शुरू होगा अब जायके का सफर होटल व्यवसायियो को पार्सल सुविधा की मिली सशर्त अनुमति होटल परिसर में नाश्ता-भोजन परोसने की होगी मनाही

दिनाँक-03/06/2021
लोकेशन- जुन्नारदेव, ज़िला छिंदवाड़ा
रिपोर्टर- ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा

कोरोना प्रोटोकोल के उल्लंघन होने पर प्रशासन की कार्रवाई की चेतावनी

चटपटे स्वाद को लगी महंगाई की मिर्ची, होटल मालिकों ने बढ़ा दिए 60% से अधिक दाम

जुन्नारदेव-
बीते लगभग 2 माह से कोरोना संक्रमण काल की की मार झेल रहे होटल व्यवसाईयो को अब राहत मिलने की संभावनाएं हैं। अब जब संपूर्ण प्रदेश अनलॉक के पहले चरण में प्रवेश कर चुका है, तब जुन्नारदेव नगर के होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने आज स्थानीय तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख के समक्ष अपनी समस्याओं और व्यथा का उल्लेख करते हुए इस व्यवसाय से जुड़े परिवारों को राहत दिए जाने का निवेदन किया, जिस पर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत यह सहमति बनती नजर आई कि आगामी आदेश तक नगर के समस्त होटल व्यवसायी पार्सल सुविधा पर आधारित ही विक्रय कर सकेंगे। उन्हें अपने प्रतिष्ठान के भीतर किसी भी ग्राहक को बैठा कर उन्हें नाश्ता या भोजन परोसने की मनाही रहेगी। इसका उल्लंघन किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख की इस चेतावनीयुक्त अनुमति के बाद होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी शर्मा और सचिव रहमत अली ने इस संवाददाता को बताया कि वह कोरोना प्रोटोकॉल के निहित प्रावधानों का अक्षरश: पालन करते हुए अपने ग्राहकों को मात्र पार्सल सुविधा ही प्रदान करेंगे। होटल एसोसिएशन ने इस बात का भी प्रशासन को आश्वासन दिया है कि वह लगातार कोरोना के खिलाफ शासन और प्रशासन की मुहिम में अपना योगदान भी देंगे। इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी शर्मा,* सचिव रहमत अली के साथ *जगदीश सोनी, हरीश अग्रवाल, यश सोनी, रोहित मालवीय, रवि सोनी सहित अन्य होटल व्यवसाई उपस्थित थे।

पार्सल सुविधा की अनुमति मिलने से होटल कर्मचारियों के खिले चेहरे, अब बुझेगी पेट की आग और आम जनता की जबां को मिलेगा चटपटा स्वाद-*
कोरोना के चलते बीते 2 माह से जहां एक और आमजन को उसका चिरपरिचित मसालेदार और चटपटा स्वाद नहीं मिल पा रहा है, तो वही होटल में कार्यरत कर्मचारियों इस लंबी अवधि में अपनी आजीविका को लेकर खासे परेशान रहे। अब मध्यप्रदेश शासन के निर्धारित नियमों के तहत होटल व्यवसायियों को पार्सल सुविधा किए जाने की अनुमति मिल जाने के बाद इन होटल कर्मचारियों के चेहरे खिलते नजर आए हैं। अब उनकी आजीविका को लेकर चल रहा संघर्ष कुछ हद तक खत्म होता दिखाई दे रहा है, अब वह और उनके यहां कार्यरत मजदूर अपनी दैनिक मजदूरी के आधार पर अपने पेट की आग बुझाया करेंगे तो वही आमजन को हमेशा ही चटपटे स्वाद के लिए लप-लपाती जबान को भी अब दो माह के बाद अब वही चटपटा मसालेदार जायका मिलना शुरू हो जाएगा।

चटपटे स्वाद को लगी महंगाई की मिर्ची…. समोसे, आलू पौंडे, बड़े के दाम में 60 फ़ीसदी की हुई वृद्धि, बढ़ती महंगाई का दिखा असर-

चटपटे और मसालेदार व्यंजनो के शौकीनों के लिए पार्सल सुविधा की खबर से यहां एक और उनके मुंह में पानी ला दिया तो वही दूसरी ओर इन्हीं वस्तुओं के लिए अब महंगे दाम चुकाने की खबर से उनको बड़ा झटका भी लगा है। खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों का सहारा लेते हुए स्थानीय होटल व्यवसाईयो ने अपने प्रमुख उत्पाद समोसे, बड़े, कचौड़ी और आलू पौंडा के दाम में 60% की एकतरफा वृद्धि कर दी है। अबतक ₹5 प्रति नग की दर से मिलने वाले यह होटल उत्पाद अब ₹ 8 रुपए प्रति नग की दर से बेचे जाएंगे। लजीज व्यंजनों की बढी हुई कीमतों की खबर सुनने के बाद आमजन का तबका खासा नाराज और परेशान-सा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने इसे होटल संचालक की 60% से अधिक की इस एकतरफा वृद्धि को मनमानी और होटल मालिको के गठजोड़ की तानाशाही निरूपित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close