मध्यप्रदेश
भिंड।फिल्म शूटिंग के दौरान खुलकर हुआ हथियारों का प्रदर्शन आर्म्स एक्ट का उल्लंघन किया फिल्म निर्माताओं ने

भिंड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
इन दिनों भिंड जिले में चम्बल में फिर बग़ावत की आहट फिल्म का निर्माण चल रहा है इस फिल्म में शूटिंग के दौरान एक जन्मदिन पार्टी का सीन फिल्माया जा रहा था इस सीन के लिए निर्माताओं ने कई लोगों को बुलाया जो अपने हाथों में बंदूकें और तमंचे लिए हुए थे।
दरअसल में पुलिस एनकाउंटर में एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात डाकू रामबाबू गड़रिया के जीवन पर फिल्माए जाने वाली इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आर्म्स एक्ट का खुलेआम उल्लंघन किया गया और हथियारों का जमकर प्रदर्शन किया गया।
उत्साहित लोगों ने एनकाउंटर में मृत डकैत रामबाबू गडरिया के नाम के नारे भी वहां पर लगाये।
बताया गया है कि आयोजक निर्माता पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।


