ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

आरोन (गुना) – दो सत्रों में संपन्न हुआ विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का अभ्यास वर्ग,मोजूद रहे विभाग मंत्री सुरेश शर्मा।

दिलीप ओझा की रिपोर्ट

आरोन (गुना) – आरोन नगर के गायत्री मंदिर पर आज रविवार को प्रखंड अभ्यास वर्ग का आयोजन कर कार्यकर्ताओ को बैठक करने और संघठन में कैसे कार्य करना चाहिए,अभ्यास करवाया गया और सभी दायित्व वान कार्यकर्ताओं से विभाग मंत्री ने आग्रह करते हुए कहा कि सभी ग्राम समिति और सभी खंड समिति और सभी मोहल्ला समिति में हनुमान चालीसा सत्संग का साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किए जाएं और सभी कार्यकर्ताओं को सूचित भी किया कि सब कार्यकर्ता वर्जिश करने के लिए बजरंग दल अखाड़े में जाएं जो कि नगर के किले में संचालित किया जा रहा है।
सर्व प्रथम विभाग मंत्री सुरेश शर्मा व प्रखंड अध्यक्ष श्री राजेश शास्त्री द्वारा राम दरबार की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की प्रथम सत्र में प्रखंड अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओ को संघठन कि मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही ओर कोरोना काल में बंद हुई मासिक बैठकों को फिर से सुरु करने सत्संग सुरू करने के लिए आग्रह किया द्वितीय सत्र में विभाग मंत्री श्री सुरेश भाई साहब ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के नियम और मंच का संचालन बैठक लेने का अभ्यास सभी कार्यकर्ताओं को करवाया गया मंच का संचालन प्रखंड मंत्री सौरभ रजक द्वारा किया गया इस मौके पर दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ता सहित नगर ग्रामीणों से कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close