गढाकोटा। पंचायत स्तरीय आपदा प्रबंधन कि बैठक संपन्न

गढाकोटा । कलेक्टर सागर दीपक सिंह के निर्देशानुसार आज ग्राम पंचायत चौरई तहसील गढ़ाकोटा में पंचायत स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक के उपरांत ग्राम में भ्रमण के दौरान दो किराना दुकान खुली पाई जाने पर उन्हें पांच पांच पौधे लगाने का जुर्माना पंचायत द्वारा किया गया और भविष्य में उन पौधों की देखभाल करने निर्देशित किया गया । संबंधित के द्वारा इस बात की शपथ ली गई कि वे गाइड लाइन का पालन करेंगे और पौधे लगाकर उनकी देखभाल करेंगे । आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में जिला पंचायत सदस्य ताहर सिंह तहसीलदार कुलदीप पाराशर सरपंच बहादुर सिंह रोजगार सहायक वीरेंद्र लोधी पटवारी आस्था राजपूत तथा ग्राम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने तय किया कि वे सभी मिलकर ग्राम में कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन कराएंगे । ग्राम में निःशुल्क राशन वितरण की जानकारी समिति को दी गई । विक्रेता को सभी पात्र व्यक्तियों को शासन योजना अनुसार राशन वितरण करने निर्देशित किया गया ।


