ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
गुना। पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

दिलीप ओझा की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत शर्मा का 60 वर्ष की उम्र में विगत दिनों निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे और भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां ईलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में आज आरोन में श्रीशर्मा के समर्थकों द्वारा लक्ष्मीकांत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व 2 मिनिट का मौन धारण कर वृक्ष लगा कर श्रद्धांजलि दी।


