इंदौर।शहर के स्वास्थ्यकर्मी व अधिकारियों ने कलेक्टर के खिलाफ खोला मोर्चा जब-तक कलेक्टर को नही हटाओगे, काम नही करेंगे – स्वास्थ्यकर्मी
संभागायुक्त कार्यालय पहुचकर की चर्चा, दिया ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों की जंग में आमजन कोरोना काल मे हो रहा परेशान

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर में स्वास्थ्य कर्मी फ्रंटलाइन वॉरियर्स एकजुट हुए जहा इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय पर गुरुवार शाम को बड़ी संख्या में पहुंचकर कलेक्टर मनीष सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कलेक्टर को हटाने की मांग की।
दरअसल बुधवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया ने यह कहते हुए इस्तीफा दिया था कि कलेक्टर ने उनके साथ एक बैठक के दौरान अभद्रता की थी और इस्तीफा देने को कहा था। जिसके बाद गुरुवार देर शाम संभागायुक्त कार्यालय पर सभी संस्था के समस्त चिकित्सक अधिकारी नियमित संविदा तृतीय श्रेणी चतुर्थ श्रेणी सभी कोरोना सेंपलिंग आरआरटी होम आइसोलेशन सी सी सी टीम एवं सभी फील्ड कर्मचारी medical officer की 10 यूनियन के सदस्य व संबंधित लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा मौके पर मौजूद मंत्री तुलसीराम सिलावट से चर्चा की, जहां आईजी हरिनारायण चारी मिश्र भी मौजूद रहे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के फ्रंटलाइन वॉरियर्स ने कलेक्टर मनीष सिंह को हटाने की मांग शासन-प्रशासन के प्रमुख लोगों के समक्ष रखी साथ ही ऐसा नहीं होने पर काम बंद कर हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान इन्दौर सीएमएचओ प्रभारी डॉ पुर्णिमा गडरिया भी संभागायुक्त कार्यालय पहुंची।


