मध्यप्रदेश

खरगापुर विधायक के विरुद्ध एकतरफा झूठा आरोप लगाने पर समर्थकों में जबरदस्त नाराजगी

खरगापुर विधानसभा के समस्त मंडलों के अध्यक्षो ने सभी थाना प्रभारियों को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग

टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट

टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राहुल सिंह के विरुद्ध झूठी व एकतरफा पक्षपाती खबर चलाने बाले एक यूट्यूब चैनल को लेकर विधायक समर्थकों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। जिसके चलते खरगापुर विधायक राहुल सिंह के समर्थकों एबं समस्त मंडल अध्यक्षो ने विधानसभा के समस्त थाना प्रभारियों को यूट्यूब चैनल संचालक के विरुद्ध ज्ञापन देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने बालो ने आक्रोशित होते हुए कहा है कि अगर यूट्यूब चैनल संचालक के विरुद्ध शीघ्र ही कार्यवाही नही की गई तो संपूर्ण जिले में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
थाना बल्देवगढ़, खरगापुर, पलेरा में दिए ज्ञापनो में कहा गया कि यूट्यूब चैनल संचालक ने अपने चैनल पर खरगापुर विधायक राहुल सिंह के विरुद्ध एकतरफा आरोप दर्शाते हुये मोर चोरी किये जाने की झूठी खबर चलाई थी। जिसमे कुछ लोगो द्वारा कहा गया कि उक्त मोरे पिछले 3 साल से उनके घर पर पली थी जिन्हें विधायक राहुल सिंह जबरदस्ती अपने साथ ले गए। जबकि हकीकत में उन मोरो की उम्र मात्र 7 से 8 माह की है। जब आरोप लगाने बालों को मोरो की उम्र तक की सही जानकारी नही है तो मोर कैसे दूसरे पक्ष की हो सकती हैं। जबकि विधायक राहुल सिंह के घर पर कई महीनों से मोरे पली हुई है। जिनमे से 2 मोरे पिछले डेढ़ माह पूर्व गायब हो गई थी।
उक्त हकीकत को यूट्यूब चैनल ने नही दिखाया और न ही खरगापुर विधायक का पक्ष रखा गया। एक पक्षीय खबर चलाते हुए खरगापुर विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। जबकि पत्रकारिता अधिनियम के अनुसार खबर की निष्पक्षता व विश्वसनीयता कायम रखने के लिये खबर बनाते समय दोनों पक्षो की राय लेना जरूरी होता है। जिससे खबर में संतुलन बना रहे। लेकिन उक्त खबर द्वेषभावपूर्ण बनाते हुए एकपक्षीय व पक्षपातपूर्ण बनाई गई है। जिसमे संतुलन नही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close