इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बिगड़े बोल….अब मीडिया से बोले तुम लोग फैला रहे हो कोरोना
हमेशा विवादित बयान को लेकर रहते है चर्चाओं में....पहले भी सिंधीयो के लिए अलग प्रांत की मांग कर के,विवादों में रहे

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बिगड़े बोल….अब मीडिया से बोले तुम लोग फैला रहे हो कोरोना
हमेशा विवादित बयान को लेकर रहते है चर्चाओं में….पहले भी सिंधीयो के लिए अलग प्रांत की मांग कर के,विवादों में रहे
कोरोना काल मे पूरी से तरह से फेल रहा है शंकर लालवानी का मैनेजमेंट….अब गुस्सा मीडिया पर निकाल रहे है
सार्वजनिक रूप से मीडियाकर्मियों से माफी मांगे सांसद शंकर लालवानी : वरिष्ठ मीडियाकर्मी बोले
इन्दौर । अपने विवादित बयान के लिए अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ के निशाने ओर रहने वाले शंकर लालवानी फिर मुसीबतों में घिरे नजर आ रहे है । ताजा मामला इंदौर के एमवाय अस्पताल का है । जहाँ बीते दिन अस्पताल में दौरा करने पहुँचे सांसद शंकर लालवानी ने मीडियाकर्मियों को ही कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार बताते हुए फटकार लगा दी । लगातार बेकाबू होते कोरोना के चलते सांसद ने मीडिया को कहा दिया के ये तुम्हारे कारण कोरोना फेल रहा है ।
भला अब सांसद महोदय को कौन समझाए की ऑक्सीजन से लेकर रेमेडिसिवर इंजेक्शन तक आपके ऑफिस से चुनिंदा लोगो को मिल रहे है और इलाज के आभाव में लोग मर रहे है, इसमे मीडिया कहा से आ गया ।
वैसे आपको बता दे कि संसाद शंकर लालवानी ने ये पहली बार विवादित बयान नही दिया है इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान देकर अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं की डांट खा चुके है। पिछले दिनों तो उन्होंने हद ही कर दी थी मीडिया में फोटो की छपा पाने के लिए कोविड का टीका फिर से लगवाने के लिए उन्होंने फोटो ओर वीडियो बनवाया था । तब उनकी जमकर निंदा हुई थी । वही गैंगस्टर विकास दुबे को शंकर लालवानी सार्वजनिक रूप से विकास दुबे जी बोल चुके है । ये कुख्यात गैंगस्टर है जो उज्जैन से पकड़ाया था । वही सांसद लालवानी सिंधीयो के लिए अलग प्रांत की मांग कर चुके, जब भी वह चर्चा में रहे, ऐसे एक नही दर्जनों मामले है जब शंकर लालवानी अपने विवादित बयान ओर विवादित व्यवहार के लिए चर्चाओं में रहे है। जिसकी जानकारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी है । लगातार अपने बिगड़े बोल के कारण चर्चाओं में बने रहने वाले शंकर लालवानी का मीडिया को लेकर दिया ये बयान उन्हें फिर मुसीबत में डाल सकता है । इन्दौर के वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र नामदेव ओर अंकुर जायसवाल ने कहा कि शंकर लालवानी अपने इस बयान को वापस ले और मीडियाकर्मियों से माफी मांगे । मीडियाकर्मी कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है, ऐसे में उन पर कोरोना फेलाने का आरोप लगाना शर्मनाक है।



