ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का कल रतलाम दौरा

रिपोर्टर पवन सोलंकी

रतलाम। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को प्रातः 11:30 बजे महिदपुर से रतलाम जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे आलोट एवं ताल की कोविड बैठक रेस्ट हाउस आलोट में लेंगे।

दोपहर 1:30 बजे जावरा आगमन एवं रेस्ट हाउस जावरा में कोविड समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2:00 बजे रतलाम आगमन। दोपहर 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक लेंगे।

शाम 5:00 बजे माननीय मुख्यमंत्रीजी द्वारा आयोजित कोरोना नियंत्रण की कोर ग्रुप एवं जिला प्रभारी मंत्रियों की वीसी द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे। रात्रि 8:00 बजे रतलाम से उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close