इन्दौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ आईजी को दिया ज्ञापन

जिला ब्यूरो इंदौर – सतीश शर्मा
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान से नाराज बीजेपी के जनप्रतिनिधि आज इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मिले और ज्ञापन सौपा।
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो मुद्दों पर दिए बयान को लेकर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज की है,,,, कोरोना को इंडियन कोरोना और एक शहर में आग लगाने वाले बयान को लेकर बीजेपी द्वारा ज्ञापन दिया गया,,,, आईजी ने बताया कि ज्ञापन ले लिया गया है और इस पूरे मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कर वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
आईजी हरिनारायण चारी को ज्ञापन देने के बाद बीजेपी के3 नगर शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कमलनाथ जी ने जो पिछले दिनों बयान दिया था मध्य प्रदेश का वातावरण खराब करने का प्रयत्न किया है इसको लेकर उन पर एफ आई आर की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से आग लगाने का बयान दिया था उसको लेकर भी नाराज बीजेपी ने कहा कि मध्य प्रदेश को जलाना चाहते हैं कमलनाथ इस कठिन समय में मध्यप्रदेश की फिजा खराब करना चाहते हैं और कोविड-19 पूरी दुनिया जानती है यह कोरोनावायरस चाइना के वहान शहर से आया है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंडियन कोरोना बता रहे हैं जो कि यह राष्ट्र द्रोह का मामला बनता है,,,इन सभी बातों को लेकर आज बीजेपी के जनप्रतिनिधि आईजी साहब से मिलकर ज्ञापन सौंपा है उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वही
बीजेपी नगर शहर अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर एक ऐसा शहर है माँ आहिल्या की नगरी शांति सेवा का टापू है जिनके मन में ही इस तरह के भड़काऊ दंगे कराना आग लगाने जैसे सोच हो ऐसे लोगों को इंदौर जैसे शांति के टापू में आने से रोका जाना चाहिए, फिलहाल बीजेपी द्वारा मांग रखी है अगर इस पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो वरिष्ठ जनों से मिलकर इस पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी ।



