मोधना जवाहर मुरैना की पहली 100% वेक्सेनेटेड पंचायत

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
मुरैना जिले की जौरा जनपद के अंतर्गत आने वाली मोधना जवाहर पंचायत मुरैना की पहली पंचायत हैं जहां सभी लोगों ने वेक्सीन लगवा ली है। ग्राम पंचायत सचिव के अनुसार पंचायत मे कुल मतदाता 1072 है जिनमे से 1019 लोगों ने वेक्सीन लगवा ली है। शेष 53 में बाहर निवासरत, प्रेगनेंट महिलाए, धात्री महिलाएं, एवम् मृत मतदाता शामिल है।
ग्राम पंचायत रोजगार सहायक इंद्रजीत सिकरवार का पंचायत की इस उपलब्धि में विशेष सहयोग रहा है लोगों को घर घर जाकर उनके द्वारा प्रेरित किया गया है।
इन लोगों को मनाने में लगे 15 दिन
1,फेरन सिंह / झिगुरिया
2,गंगाराम /झिगूरिया
3,रणवीर/ मेहताब सिंह
4,रामौतार सिंह/साहब सिंह
5,मुकुट सिंह/राम सिंह
6,हरिप्रसाद सिंह/ हीरा सिंह
7,हरिप्यारी/उम्मेद
8,वासुदेव/रामदयाल
9,रामनिवास/सुखपाल सिंह
10,रामवीर/बाबू सिंह
उपरोक्त सभी लोग बमुश्किल से वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित हुए है जब इनके घरों के युवाओं ने इनको समझाइश दी।
मुरैना कलेक्टर श्री बक्क्की कार्तिकेयन, सीईओ जिला पंचायत श्री रोशन कुमार सिंह ने समस्त पंचायत वासियों को बधाई दी एवम् एसडीएम जौरा सुरेश कुमार बारहड़िया, सीईओ जौरा गिर्राज शर्मा, तहसीलदार कल्पना शर्मा, बीएमओ श्री त्यागी ने पंचायत में पहुंचकर पंचायत की इस उपलब्धि में विशेष योगदान देने वाले सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक,आशा, सी एच ओ, एएनएम,आंगनवाड़ी को फूलमाला पहनाकर उत्साह वर्धन किया। एवम शासकीय अमले के साथ ग्राम वासियों को निकटम पंचायतों के निवासियों को प्रेरित करने में सहयोग करने की गुजारिश की।
मुरैना के साथ जौरा जनपद के लिए भी ये उपलब्धि खास है क्योंकि अभी एक दिन पहले ही जिले के प्रथम 100 प्रतिशत वेक्सेनेटेड गांव का खिताब जौरा जनपद के ही मथुरा पुर गांव के नाम रहा। इसके बाद आज प्रथम 100 प्रतिशत वेक्सनीटेड ग्राम पंचायत मोधना जवाहर भी जौरा जनपद के ही अंतर्गत आती है।इनका विशेष योगदान रहा
ग्राम पंचायत सरपंच दीवान सिंह,सचिव ओम प्रकाश शर्मा, जीआरएस इंद्रजीत सिकरवार, एएनएम सुनीता माहोर,आशा कार्यकर्ता प्रवेश सिकरवार, मुनीशा सिकरवार, आशा सिकरवार, सुमन सिकरवार, गतोशी सिकरवार


