मध्यप्रदेश

रेलवे:9 दिन में 24 ट्रेनें निरस्त, अब नागदा-बीना स्पेशल भी बंद*

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से ट्रेनों में यात्रियों की संख्या भी घटती जा रही है। इसके चलते रेलवे को लगातार ट्रेनें बंद करना पड़ रही हैं। मंगलवार को रेलवे ने दो और ट्रेन बंद करने का फैसला लिया है। इनमें 09341 नागदा-बीना स्‍पेशल मंगलवार से ही निरस्त कर दी गई है। 28 अप्रैल से 09342 बीना-नागदा स्पेशल भी नहीं चलेगी। इस तरह 9 दिन में रेलवे 24 गाड़ियां निरस्त कर चुका हैं। फोटो इंदौर-दौंड एक्सप्रेस का है, जिसके 64 यात्री क्षमता वाले स्लीपर कोच में सिर्फ 8 यात्री सफर कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close