ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों अधिकारियों की आवाजाही का समय हुआ निर्धारित

कलेक्टर मंत्री सांसद व अन्य ने बैठक में तय किया समय सुबह , शाम और देर रात में कब लोग आवाजाही कर सकेंगे, हुआ तय : कलेक्टर

कलेक्टर मंत्री सांसद व अन्य ने बैठक में तय किया समय
सुबह , शाम और देर रात में कब लोग आवाजाही कर सकेंगे, हुआ तय : कलेक्टर
By Rohit Kumar ojha
इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों अधिकारियों की आवाजाही का समय हुआ निर्धारित
कलेक्टर मंत्री सांसद व अन्य ने बैठक में तय किया समय
सुबह , शाम और देर रात में कब लोग आवाजाही कर सकेंगे, हुआ तय : कलेक्टर
इंदौर शहर में लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के शहर में अपने कम्पनी के कार्य के चलते आवाजाही करने को लेकर शासन- प्रशासन के लोगों द्वारा बैठक कर समय निर्धारित कर दिया, आज से लागू हुआ शेड्यूल, कलेक्टर मनीष सिंह ने दी जानकारी।जहां कलेक्टर मनीष सिंह ने देर शाम बताया कि शहर के रेसिडेंसी कोठी में औद्योगिक संगठन जिनमें ए आई एम पी ,लघु भारतीय उद्योग ,पालदा नगर उद्योग , देवास नाका गोडाउन एसोसिएशन, लोहा मंडी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आदि कई औद्योगिक संगठनों से चर्चा कर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए शहर में आवाजाही का समय निर्धारित कर दिया गया है जहां सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक और रात को 1:00 बजे से 2:30 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित लोग अपने कार्य के लिए आवाजाही कर सकेंगे । यह शेड्यूल शनिवार याने आज से लागू हुआ है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि लोहामंडी में नो एंट्री के मुद्दे पर यातायात पुलिस से चर्चा कर आगे निर्णय लिया जाएगा वहीं शहर में मालवाहक वाहन दिनभर आवाजाही कर सकते हैं।  उक्त बैठक के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर  मनीष सिंह, भाजपा के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, डीआईजी मनीष कपूरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
क्यो पड़ी इस निर्णय की जरूरत…
इन दिनों देश प्रदेश के साथ ही इंदौर शहर दी कोरोना महामारी से जूझ रहा है जहां हर दिन कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर शासन और प्रशासन के लोगों द्वारा नित्य नई योजना बनाकर कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश की जा रही है ऐसे में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में उद्योग जगत का काफी बोलबाला है जहां बड़ी संख्या में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के  साथ ही बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां कंपनियां है जहां हर दिन हजारों लोग अपने गुजर-बसर के लिए इन कंपनियों में काम करते हैं क्योंकि कर्फ्यू में भी अपने कामकाज के लिए घर से निकलते हैं ऐसे में पुलिस प्रशासन को इन को नियंत्रित करने में काफी परेशानियां होती है।  औद्योगिक जगत के लोगों के फैक्ट्री, कंपनी के कामों के कारण बाहर निकलने के शेड्यूल बनने से अब शहर में बेवजह घूमने वालों पर भी नियंत्रण हो जाएगा और कामकाज करने वाले लोग भी समय से घर से बाहर निकलेंगे या कंपनी से घर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close