कटनी जिला अस्पताल परिसर अब जाना जायेगा पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र पाठक के नाम से
मुख्यमंत्री का कटनी आगमन

जितेन्द्र खरोटे, कटनी । भजपा विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा जिला चिकित्सालय में पिता की स्मृति में 9 करोड़ की लागत से बनाये जा रहे सर्व सुविधा युक्त मेडिकल भवन का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भूमि पूजन किया ओर एक बड़ी घोषणा करते हुए कटनी जिला अस्पताल परिसर का नाम कर्म योगी पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्येंद्र पाठक के नाम से करने की घोषणा की साथ ही उन्होंने सरकार के द्वारा ऐसी नीति बनाए जाने की घोषणा भी की जिसमें अगर कोई पुत्र अपने माता-पिता के नाम से जन सेवा का कार्य करता है तो उस कार्य का नाम उसके माता-पिता के नाम से किया जाएगा।
इसके बाद 85 करोड़ 55 लाख की लागत से 48 पिलरों पर बने म प्र के सबसे ऊंचे रेलवे ओवर ब्रिज का मुड़वारा विद्यायक संदीप जयसवाल के साथ उदघाटन कर कटनी की जनता को समर्पित किया।मुख्यमंत्री के साथ सांसद बी डी शर्मा,प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा,गोपाल भार्गव उपस्थित रहे


