मध्यप्रदेश

कन्याओं से भूमि पूजन कराकर दिया बेटियों के सम्मान का संदेश आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

अशोकनगर से रामकुमार ओझा की रिपोर्ट

अशोकनगर। जनपद पंचायत अंतर्गत आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी, गुरुवार को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे जहां जन समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए वहीं कन्या पूजन कर लाखों की लागत के निर्माण कार्यों का कन्याओं से भूमि पूजन करा कर बेटियों के सम्मान का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जजपाल सिंह जज्जी थे एवं अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती चंदा प्रताप भान सिंह यादव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह 10:00 बजे ग्राम पंचायत ककरूआ राय के ग्राम हिमजा से की गई। जहां विधायक सहित उपस्थित अतिथियों ने कन्याओं के माथे पर तिलक लगाकर एवं पैर पखार कर कन्या पूजन किया तत्पश्चात 12.77 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इसी तरह दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंचायत डोंगरा पछार के ग्राम डंगाई में मंदिर के पास 20 लाख रुपए की लागत से पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे 18.41 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत अशोकनगर के प्रांगण में जनप्रतिनिधियों एवं जनपद पंचायत के स्टाफ के जन सहयोग से शिव पंचायत मंदिर निर्माण एवं जनपद पंचायत पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। दोपहर 3:30 बजे ग्राम पंचायत सिकंदरा के ग्राम जलालपुर में मोहरी घाट पर 20 लाख रुपए की लागत से चेक डैम निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पति प्रताप भान सिंह यादव भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सनत कुमार शर्मा, देवेंद्र रघुवंशी, राजपुर मंडल अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम नायक संग्राम सिंह यादव जनपद पंचायत के एसडीओ पंचायत इंस्पेक्टर श्री मीणा सहित सरपंच सचिव एवं सभी ग्रामों के ग्राम वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close