ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड। म.प्र. आशा/आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ द्वारा संकल्प दिवस के रूप में प्रारम्भ होगा आंदोलन- लक्ष्मी कौरव प्रदेश अध्यक्ष

संवाददाता- पवन शर्मा

म.प्र. आशा/आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ द्वारा संकल्प दिवस के रूप में प्रारम्भ होगा आंदोलन- लक्ष्मी कौरव प्रदेश अध्यक्ष

निश्चित वेतन को हर हाल में लागू कराने का लेंगे संकल्प

भिण्ड-कोविड-19 की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर को नियंत्रण करने में फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं सहयोग ने कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा ना सिर्फ रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम बल्कि वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए जन समुदाय के मन से वैक्सीन से डर निकाल कर वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ा कर अपनी जान तक जोखिम में डालकर उत्कृष्ट कार्य कर हाल ही में मध्य प्रदेश में एक करोड़ वैक्सीन का टारगेट पूरा होने में सहायक बनी है लेकिन निर्भर मध्य प्रदेश की और कदम बढ़ाने वाली शिवराज सरकार ने इतनी अहम भूमिका निभाने वाली आशा और सहयोगनी कार्यकर्ताओं को जीने लायक वेतन ना देकर उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया है मात्र ₹66 की राशि प्रतिदिन के प्रोत्साहन पर कार्य कर रही आशा और सहयोगनी कार्यकर्ताओं सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश में 84000 आशा कार्यकर्ताओं को रोजगार के नाम पर ठग लिया है क्योंकि 12 से 18 घंटे और 30 दिवस का कार्य देकर प्रोत्साहन के नाम पर भी के समान राशि दी जा रही है इस कारण से मध्यप्रदेश में विगत 7 माह से इनकी लंबी लड़ाई अनवरत जारी है इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय जिला मुख्यालय सहित प्रदेश स्तर पर लगभग 10 बड़े आंदोलन किए जा चुके हैं और हर आंदोलन में मध्य प्रदेश सरकार का अन्यायी चेहरा देखने को मिलता है हर बार आंदोलन का दमन करने के उद्देश्य से कभी पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है तो कभी इनका सारा सामान और मोबाइल जप्त कर के जंगलों में ले जाकर के छोड़ दिया जाता है लेकिन इस अन्याय से कभी भी यह आंदोलन नरेगा है ना कमजोर पड़ा है बल्कि हर बार निश्चित वेतन की मांग को लेकर मध्य प्रदेश आशा आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ के नेतृत्व में आंदोलन के माध्यम से विभाग एवं सरकार को उनकी गलती का एहसास कराया गया है क्योंकि मध्यप्रदेश हो या अन्य कोई भी राज्य में न्यूनतम मजदूरी से कम पर कार्य करवाना दंडनीय अपराध है और यह कानून ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट संस्थानों और कारखानों पर भी लागू होता है इसी अन्याय के विरोध में संपूर्ण मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2022 को संकल्प दिवस मना कर मुख्यमंत्री जी और एनएचएम के नाम कलेक्टर महोदय के द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा जिसमें स्पष्ट लिखा होगा कि 24 जून मिशन संचालिका महोदय के द्वारा ₹10000 आशा कार्यकर्ता और ₹15000 आशा सहयोगिनी को देने के प्रस्ताव को तुरंत लागू किया जाए।

Related Articles

Back to top button
Close
Close