मध्यप्रदेश

करोड़पति जीआरएस विदिशा जिले की लटेरी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलोनी के ग्राम रोजगार सहायक के घर लोकायुक्त का छापा – आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर हुई कार्यवाही

विदिशा से नितीश श्रीवास्तव,की रिपोर्ट

– पोकलेन और जेसीबी के अलावा कार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली मकान और कई बीघा जमीन मिली
– मात्र ₹9000 मासिक तनख्वाह पाने वाले रोजगार सहायक निकले करोड़पति

जिले के लटेरी जनपद पंचायत के अंतर्गत सलोनी ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक के घर लोकायुक्त ने दो अलग अलग टीम बनाकर छापामार कार्रवाई की, एक टीम रोजगार सहायक के पैतृक ग्राम के निवास पर तो वहीं दूसरी टीम ने वर्तमान निवास पर छापा मारा, जहां उन्हें आय से अधिक संपत्ति मिली है लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा 3 मार्च को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी जिस पर तमाम जानकारियां जुटाने और आवश्यक जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है उन्होंने बताया कि मात्र ₹9000 मासिक की वेतन पाने वाले रोजगार सहायक राजन यादव के पास करोड़ों की संपत्ति मिली है उसके पास जेसीबी पोकलेन ट्रैक्टर ट्राली बाइक सहित कार भी मिली है साथी दो मकान और कई बीघा जमीन नौकरी में आने के बाद खरीदी है नौकरी को मात्र 10 साल ही हुए हैं ऐसे में करोड़ों की संपत्ति शक के दायरे में थी

Related Articles

Back to top button
Close
Close