Uncategorized

देपालपुर (इंदौर) lअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन इंदौर के द्वारा कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत सोमवार से एक पखवाड़े के लिए हो चुकी हैl

 विशाल चांदना की रिपोर्ट 

 

 

 

इसको लेकर शासन – प्रशासन के अमले ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य की आपूर्ति के लिए जोर शोर से जागरूकता अभियान चलाया है। इसी क्रम में सोमवार को अनुभाग देपालपुर में 61 वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है । जिसमें नगरीय निकाय देपालपुर, बेटमा और गौतमपुरा में चार – चार सेंटर स्थापित किए गए हैं जिन्हें 12 सौ से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया गया है।देपालपुर नगर के शासकीय उर्दू स्कूल में भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विमल यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्याम गोयल, पूर्व पार्षद मोरसिंह नागर, पूर्व पार्षद रवि चौरसिया ने कोविड वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत मां अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत की गई। तत्पश्चात वैक्सीनेशन कार्य नागरिकों के लिए शुरू किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close