ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

आकाशीय बिजली की चपेट में आई 16 बकरियों की मौत, 2 घायल

आकाशीय बिजली की चपेट में आई 16 बकरियों की मौत,2 घायल
By Rohit Kumar Ojha
अनूपपुर से दिवाकर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
आकाशीय बिजली की चपेट में आई 16 बकरियों की मौत,2 घायल
जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत  ग्राम पंचायत छिल्पा मे तेज आधी तूफान एवं गरज के साथ भारी बारिश हुई और साथ ही बिजली गिरने से गांव में जान-माल की भारी क्षति व हानि हुई है जिसमें 16बकरी की मौत तथा 2 घायल हो गई इस हुए नुकसान से कृषक परिवार को आर्थिक संकट अत्यधिक उत्पन्न हो गई है ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा बताया गया कि सोहन सिंह कि 7 बकरी मौत 1 घायल अंगद सिंह की 7 बकरी मौत 1 घायल तथा हीरालाल का 2 बकरी की मौत हो गई। जहा क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा समय पर पहुंच कर पोस्ट माडम किया उस समय गांव के सरपंच पंच तथा सभी ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस प्राकृतिक मार की वजह से हुई क्षति का मुआवजा के लिए शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने मांग किया है।
उल्लेखनीय है कि इस वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय किसानों ने जो प्रकृति का मार जिला है वह अती चिंतनीय विषय है क्योंकि जहां एक और लोगों के लिए शासन प्रशासन के द्वारा खाद्यान्न की व्यवस्था तो कराई जा रही है परंतु अन्य वस्तुओं के क्रय करने के लिए आर्थिक स्थिति का संकट उत्पन्न हो चुका है और ऐसे में प्रकृति के मार से भारी संकट का वातावरण ग्रामीणों के लिए बन चुका है अतः शासन प्रशासन को आवश्यक परीक्षण कराया जाकर मुआवजा दिलाए जाना जनहित में होगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close