Madhya Pradeshराजनीति

 पन्ना। कांग्रेसियों का अर्धनग्न सत्याग्रह ,कीचड़ युक्त सड़क में की धान की रोपाई ,घोड़े और बैल को सौंपा ज्ञापन

राकेश पाठक पन्ना

कांग्रेसियों का अर्धनग्न सत्याग्रह कीचड़ युक्त सड़क में की धान की रोपाई

घोड़े और बैल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों का अर्धनग्न सत्याग्रह
कांग्रेसियों का अर्धनग्न सत्याग्रह

 बीते दिनों पवई जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हथकुरी के पिपरिया तिवारी के दलित बस्ती की सड़क न होने की पीड़ा को समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया गया था, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पवई के तत्वाधान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल तिवारी ने रहवासियों की सड़क की समस्या को लेकर गुरुवार को पिपरिया तिवारी पहुंचे जहां दलित बस्ती के कीचड़ भरे मार्ग में अर्धनग्न होकर नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह किया, इसके बाद उन्होंने पहले कोई प्रशासनिक नुमाइंदा नहीं पहुंचने के कारण घोड़े और बैल को ज्ञापन सौंपा इसके बाद में तहसीलदार त्रिलोक सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अंधी,गूंगी, और बहरों तथा सत्ता के नशे में मदमस्त नेताओं की सरकार है, जिन्हें गरीब आम जनता की आवाज नहीं सुनाई पड़ती है न ही दिखाई पड़ती है। विपक्ष में होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं। इसके साथ ही पत्रकारों के द्वारा बीते दिनों मलघन और चित्तरवारा में उनके द्वारा दंडवत यात्रा के बारे में भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट पर फर्जी बताने का प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शासन और सरकार जमीनी हकीकत देखना नहीं चाहती,हो सकता है इस तरह आज ही जो सत्याग्रह किया गया है। उसको भी सरकार झुठला दे। उन्होंने कहा कि अगर दो दिवस के अंदर शासन प्रशासन और सरकार ग्रामीणों की इस समस्या पर ध्यान नहीं देती,तो आगामी 26 जुलाई को जिला स्तर पर बृहद सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवजीत सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माखन पटेल के साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस नेता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close