देवरी कलां (सागर)। चीमाढाना राशन दुकान की अनियमितताओ को लेकर ग्रामीणो ने एसडीएम व विधायक को सौपा ज्ञापन
ग्रामीणो ने विक्रेता को हटाने की रखी मांग की।

कमलेश खरे की रिपोर्टर
देवरी तहसील के अंतर्गत ग्राम चीमाढाना शासकीय राशन दुकान में शासन द्वारा दिये जाने वाले पांच माह के फ्री राशन में अनियमिता व विक्रेता द्वारा ग्रामीणो से अभद्र व्यवहार करने तथा विक्रेता द्वारा सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटेल की झूठी शिकायत कर उनको झूठे प्रकरण में फसाने के संबंध में ग्रामीणो ने देवरी आकर सैकड़ों की संख्या में कोरोना गाइड लाइन अनुसार एसडीएम परिसर पहुंचकर तहसीलदार विनीता जैन को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा व देवरी क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव जी के कार्यालय जाकर तथा एसडीओपी व देवरी थाना जाकर एस आई को भी ज्ञापन दिया गया ज्ञापनमें ग्रामीणो ने मांग की कि विक्रेता ऋतु दुबे द्वारा राशन वितरण दौरान हरिजन आदिवासी वर्ग के लोगो से अभद्रता की जाती है तथा शासन द्वारा दिये जाने वाले पांच माह का राशन जो फ्री बाँटा जाना था वह दो माह का राशन बाँटा गया जिसमे पैसे लिये गये साथ ही करीब एक साल से कोरोसिन तेल नमक पैकेट शक्कर भी नहीं दी गई है महीने में मात्र दो दिन राशन बाँटा जाता है बाकी दिन दुकान बंद रखी जाती है जिस कारण कई ग्रामीणों को राशन वितरित नही किया जाता है जिससे बंचित रह जाते है इस सबंध में जब ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के साथ पहले भी एसडीएम व सीईओ तहसीलदार खाद्य अधिकारी से शिकायत की थी तो जांच करा कर कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया था मगर उसके बाद भी किसी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई विक्रेता को पुनः राशन बाटने का आदेश कर राशन बटवाया जा रहा है जिसके बाद भी विक्रेता राशन वितरण में खुले आम बिना डर के लापरवाही व अनियमितायें कर रहा है जिसके कारण समस्त ग्रामीण जन ने देवरी आकर विधायक एसडीएम से मांग की है कि विक्रेता रितु दुबे को हटाकर किसी और विक्रेता से राशन बटवाया जाये व विक्रेता द्वारा की गई सरपंच प्रतिनिधि की झूठी शिकायत को खारिज कर भ्रष्ट्राचार करने वाली विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर समस्त ग्रामीणों को शासन अनुसार फ्री राशन वितरण कराया जाये l
इनका कहना है –
हर्ष यादव विधायक व पूर्व मंत्री देवरी विधानसभा क्षेत्र
गरीबो को मिलने वाले फ्री राशन वितरण में पूरे देवरी क्षेत्र में बहुत सारी राशन दुकानो की गड़बड़ी की लगातार शिकायते आ रही है प्रशासन द्वारा ऐसे लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है ऐसी आपदा के समय में कुछ लोग गरीबों के हक को मारने का काम कर रहे हैं न इनके ऊपर कोई प्रशासन द्वारा लंबे समय से कार्यवाही की जा रही है न ही गरीबों को सही राशन वितरण हो पा रहा है गरीबों के राशन में भ्रष्ट्राचार करने वालो पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिये।
तहसीलदार विनीता जैन देवरीकलां
मेरे पास ग्रामीणो द्वारा ज्ञापन दिया गया है जिसमें चीमाढाना राशन दुकान विक्रेता के द्वारा लापरवाही की बात व उसको हटाने की बात रखी गई है, जिसमे जांच करा ली जायेगी लापरवाही पायी जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी व ग्रामीणो को पांच माह का फ्री राशन शासन द्वारा व्यवस्थित बटवाया जायेगा ।


