परासिया – एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पर पत्रकारों ने जताया विश्वास

शिव यादव की रिपोर्ट
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पर पत्रकारों ने जताया विश्वास
परासिया एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला छिंदवाड़ा के अंतर्गत तहसील परासिया कार्यकारिणी मैं तहसील के कई पत्रकारों ने अन्य संगठनों से इस्तीफा देकर सदस्यता ग्रहण करते हुए संगठन के प्रति अपना विश्वास जताया है । बीते कुछ समय से एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला छिंदवाड़ा इकाई की प्रेस प्रतिनिधियो के प्रति शक्रियता को देखकर कई पत्रकारों ने विश्वास जताकर लगातार संगठन की सदस्यता ग्रहण की है । इसी दरमियान परासिया तहसील के अंतर्गत अन्य संगठनों से त्यागपत्र देकर आए निरंजन तिवारी, अब्दुल शोएब राजा जोशी आदि पत्रकारों ने एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की सदस्यता ग्रहण की । तहसील परासिया के अध्यक्ष पवन सिंह के अध्यक्षता में इन लोगों को संगठन का सदस्यता फार्म भरा कर सदस्यता प्रदान की गयी। सदस्यता ग्रहण समारोह में जिला इकाई छिंदवाड़ा के संरक्षक भरत कुमार राय अमिताभ चौरसिया जिला अध्यक्ष धनंजय वड्समुद्रकर ,जिला उपाध्यक्ष इकबाल सिंह छावड़ा सहित परासिया से एम पी वर्किग यूनियन के वरिष्ठ प्रतिनिधी धीरेंद्र सिंह ठाकुर जमील खान मौर्या सुमित कहार , नजीर खान हेतु लाल बिंदेवार अनिल कुमार राजा जोशी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन तहसील परासिया कार्यकारिणी के महासचिव मोहन कहार ने किया।


